By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: India vs England 3rd T20I: बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN… तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > खेल > India vs England 3rd T20I: बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN… तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें
खेल

India vs England 3rd T20I: बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN… तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 07/07/2026 10:25 AM
By SMW NEWS BUREAU 5 Min Read
Share
SHARE

आयरलैंड दौर पर शर्मनाक हार झेलनी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी 0-1 से पीछे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित दूसरे T20I में 190 रन बनाने के बावजूद मिली हार ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और प्लेइंग-11 के कॉम्बिनेशन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
नॉटिंघम में होगा तीसरा मुकाबलाबिश्नोई की जगह प्रिंस यादव?अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौकाप्रिंस यादव को मिलेगा मौका?वैभव सूर्यवंशी पर निगाहेंअभिषेक शर्मा ने दिखाया दमभारतीय बल्लेबाजों की चुनौतीश्रेयस अय्यर की कप्तानी पर दबावभारत की संभावित प्लेइंग-11इंग्लैंड की प्लेइंग-11

नॉटिंघम में होगा तीसरा मुकाबला

अब मंगलवार (7 जुलाई) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होने वाले सीरीज के तीसरे T20I मुकाबले में टीम मैनेजमेंट के सामने सही प्लेइंग-11 चुनने की बड़ी चुनौती होगी।

मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया को सीरीज में वापसी के लिए यह मैच जीतना ही होगा।

बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव?

दूसरे T20I मुकाबले में रवि बिश्नोई का प्रदर्शन टीम इंडिया की हार की बड़ी वजहों में से एक रहा था। उन्होंने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटाए।

इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसमें बिश्नोई ने 29 रन लुटाकर मुकाबले का रुख पूरी तरह पलट दिया।

अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका

अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के रहते इंग्लिश परिस्थितियों में तीसरे स्पेशलिस्ट स्पिनर को खिलाने का फैसला टीम पर भारी पड़ा।

अब ट्रेंट ब्रिज में रवि बिश्नोई का प्लेइंग-11 से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है।

प्रिंस यादव को मिलेगा मौका?

अगर बिश्नोई को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाता है तो प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है। गेंद को मूव कराने की उनकी क्षमता इंग्लिश परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

प्रसिद्ध कृष्णा भी एक विकल्प हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी बैक ऑफ लेंथ गेंदों पर बड़े शॉट खेलना अपेक्षाकृत आसान रहा है।

वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

तीसरे T20I में एक बार फिर सबसे ज्यादा नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव अपने डेब्यू मुकाबले में 10 गेंदों पर 14 रन ही बना सके थे।

हालांकि छोटी सी पारी में उन्होंने अपनी प्रतिभा और बेखौफ अंदाज की झलक जरूर दिखाई। वैभव ने जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के खिलाफ छक्के जड़कर बता दिया कि उनके खेलने का अंदाज बदलने वाला नहीं है।

अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय बल्लेबाजी में अगर किसी खिलाड़ी ने अपने स्वाभाविक अंदाज को बरकरार रखा है तो वह अभिषेक शर्मा हैं।

उन्होंने पिछली दो पारियों में 59 और 43 रन बनाए हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों इनिंग्स में उन्होंने 24-24 गेंदों का सामना किया।

भारतीय बल्लेबाजों की चुनौती

कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने इस दौरे पर कुछ रन जरूर बनाए हैं, लेकिन दोनों बल्लेबाज अब तक इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण पर पूरी तरह हावी नहीं हो पाए हैं।

भारतीय बल्लेबाज पिछले छह महीने में ज्यादातर सपाट पिचों पर खेले हैं। अब इंग्लैंड में उन्हें अतिरिक्त उछाल, सीम मूवमेंट और सैम करन जैसे गेंदबाजों की वैरिएशन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर दबाव

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक चार T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उसे तीन में हार मिली। जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ।

आयरलैंड के खिलाफ भारत को 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I बारिश के कारण धुल गया और दूसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

You Might Also Like

IND vs ZIM: ‘खुद को बचाने के लिए खेलते हैं…’ जिम्बाब्वे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए पूरा मामला

क्या मेसी के हाथ से फिसल जाएगा गोल्डन बूट? एम्बाप्पे को मिला पछाड़ने का मौका, जानिए क्या कहता है FIFA का नियम

’40 साल से यही हो रहा है’: अर्जेंटीना कोच ने FIFA पक्षपात के आरोपों पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते मेसी की टीम जीते

लॉर्ड्स में होगी भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे महिला टेस्ट मैच

FIFA World Cup 2026: मेसी है तो मुमकिन है! वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना की धमाकेदार वापसी

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?