By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: मंदसौर में आइसक्रीम खाते ही बिगड़ी 14 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > मंदसौर में आइसक्रीम खाते ही बिगड़ी 14 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश

मंदसौर में आइसक्रीम खाते ही बिगड़ी 14 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 13/05/2026 9:52 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने के बाद करीब 12 से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों को तुरंत मध्य प्रदेश बॉर्डर से लगे राजस्थान के भवानीमंडी स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम बच्चों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजनों ने बताया कि गांव में रोज आने वाले ठेले के आइसक्रीम विक्रेता से बच्चों ने 10 रुपये वाली आइसक्रीम खरीदी थी। आइसक्रीम खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीण दान सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे आइसक्रीम बेचने वाला गांव में आया था। बच्चे रोज की तरह उससे आइसक्रीम लेकर खा रहे थे। कुछ समय बाद सात से आठ बच्चों को अचानक घबराहट, उल्टी और बेचैनी होने लगी। इसके बाद परिवार वाले बच्चों को पहले नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भवानीमंडी रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच है। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते बच्चों को इलाज के लिए भवानीमंडी के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो बच्चों को आईसीयू में रखा गया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब अधिकतर बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन शिवम नाम के एक बच्चे की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। उसे पिछले चार से पांच दिनों से बुखार भी था, जिसके कारण डॉक्टर उसकी लगातार जांच कर रहे हैं।

गरोठ स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीएमओ डॉ. दरबार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आइसक्रीम खाने से जुड़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आइसक्रीम में इस्तेमाल मावा संक्रमित हो सकता है, हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। फूड इंस्पेक्टर को सैंपल जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर बच्चों की जांच कर रही है। कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया, जबकि गंभीर स्थिति वाले बच्चों को अस्पताल भेजा गया। प्रशासन और पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

You Might Also Like

ओंकारेश्वर: बस से उतरते ही खुले सेफ्टी टैंक में गिरा 3 साल का मासूम, पिता ने कूदकर बचाई जान, हालत नाजुक

चित्रकूट NEET छात्रा गैंगरेप: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी में कैद हुए 3 संदिग्ध, महिला आयोग सख्त

इंदौर: कचरे में चला गया 2 किलो चांदी का लोटा, सफाई मित्रों ने सैकड़ों टन मलबे से 24 घंटे में ढूंढ निकाला, मिली सराहना

MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर

देश की सबसे लंबी ‘जल सुरंग’ तैयार, नर्मदा का पानी पहुंचेगा विंध्य, 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?