By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
smwnews.in
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
Reading: Bhopal Holi 2026: 1500 पुलिस बल तैनात, शराब पीकर उत्पात मचाया तो खैर नहीं
smwnews.in
smwnews.insmwnews.in
Font ResizerAa
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
  • देश
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
  • एसएमडब्लू स्पाट्लाइट
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > Bhopal Holi 2026: 1500 पुलिस बल तैनात, शराब पीकर उत्पात मचाया तो खैर नहीं
मध्य प्रदेश

Bhopal Holi 2026: 1500 पुलिस बल तैनात, शराब पीकर उत्पात मचाया तो खैर नहीं

SMW NEWS BUREAU
Last updated: 03/03/2026 10:06 PM
By SMW NEWS BUREAU 3 Min Read
Share
SHARE

भोपाल पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। होलिका दहन की रात से ही राजधानी में करीब 1500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सभी 38 थानों के अंतर्गत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

Contents
अधिकारियों की भी लगाई गई ड्यूटी, STF की दो बटालियन भी रहेगी मुस्तैदट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान, 25 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाएस्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट, अस्पतालों और एंबुलेंस की पुख्ता व्यवस्थाडॉक्टर की सलाह: केमिकल-फ्री रंगों से खेलें, शराब से रहें दूर

अधिकारियों की भी लगाई गई ड्यूटी, STF की दो बटालियन भी रहेगी मुस्तैद

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। किसी भी आकस्मिता या बलवा जैसी स्थिति से निपटने के लिए एसटीएफ की दो बटालियन भी बुलाई गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा जोन स्तर पर डीसीपी और एसीपी अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान, 25 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाए

एडिशनल डीसीपी बसंत कौल ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर रोक लगाने के लिए शहर के बाहरी इलाकों सहित 25 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। हर पॉइंट पर एक पुलिस अधिकारी के साथ चार जवान तैनात रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट, अस्पतालों और एंबुलेंस की पुख्ता व्यवस्था

होली और रंग पंचमी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सीएमएचओ कार्यालय भोपाल ने सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख आयोजनों के पास 108 एंबुलेंस सेवा की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी दुर्घटना या अचानक बिगड़ती तबीयत पर तुरंत सहायता मिल सके।

डॉक्टर की सलाह: केमिकल-फ्री रंगों से खेलें, शराब से रहें दूर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने लोगों से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है। उन्होंने केमिकल-फ्री रंगों के उपयोग, शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी है। रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल या मॉइश्चराइजर लगाने और आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखने को भी कहा है।

You Might Also Like

ओंकारेश्वर: बस से उतरते ही खुले सेफ्टी टैंक में गिरा 3 साल का मासूम, पिता ने कूदकर बचाई जान, हालत नाजुक

चित्रकूट NEET छात्रा गैंगरेप: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी में कैद हुए 3 संदिग्ध, महिला आयोग सख्त

इंदौर: कचरे में चला गया 2 किलो चांदी का लोटा, सफाई मित्रों ने सैकड़ों टन मलबे से 24 घंटे में ढूंढ निकाला, मिली सराहना

MP में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासी बाहर

देश की सबसे लंबी ‘जल सुरंग’ तैयार, नर्मदा का पानी पहुंचेगा विंध्य, 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

TAGGED: 108 एंबुलेंस, Bhopal Holi 2026, ट्रैफिक चेकिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, भोपाल पुलिस, भोपाल समाचार, सुरक्षित होली, होली पर पुलिस तैनाती
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

smwnews.in

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and business to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Links

  • About Us
  • Advertise
  • Disclaimer
  • Credit & Removal Notice
  • Terms and Conditions
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?