Instagram Youtube
smwnews.in
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Reading: तुम्हारे फोन पर पोर्न फिल्म देखी जाती हैं…CBI अफसर बनकर TI को डिजिटल अरेस्ट की ​कोशिश
Share
Font ResizerAa
smwnews.insmwnews.in
  • देश
  • राज्य
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Search
  • देश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
Follow US
© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
smwnews.in > Blog > मध्य प्रदेश > तुम्हारे फोन पर पोर्न फिल्म देखी जाती हैं…CBI अफसर बनकर TI को डिजिटल अरेस्ट की ​कोशिश
मध्य प्रदेश

तुम्हारे फोन पर पोर्न फिल्म देखी जाती हैं…CBI अफसर बनकर TI को डिजिटल अरेस्ट की ​कोशिश

By TEAM SMW NEWS Last updated: 06/02/2026 3 Min Read
Share

मध्य प्रदेश : फोन पर पोर्न फिल्म और अश्लील सामग्री देखे जाने की शिकायत का हवाला देते हुए साइबर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। ठग सीबीआई अफसर बनकर फोन कर रहे हैं! एमपी के बालाघाट जिले में एक थाना प्रभारी को ऐसा ही एक कॉल आया था, उन्हें जब डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया गया तो उन्होंने खुद को सीबीआई अफसर बताकर ठगी करने वालों को बातों में उलझाकर ज्यादा जानकारी निकालने का प्रयास किया, तो सामने से फोन कट कर दिया गया।

Contents
आप पर शिकायत है कहकर बनाया दबावबातचीत बढ़ी तो कॉल काटकर फरारतुरंत 1930 पर की शिकायतपुलिस की अपील डरें नहीं, रिपोर्ट करेंतुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं

जानकारी अनुसार जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने इस बार आम नागरिक नहीं, बल्कि खुद एक थाना प्रभारी को निशाना बनाने की कोशिश की। बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले को फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले ठग ने झूठे आरोपों के नाम पर डराने और वसूली की भूमिका बनाने की कोशिश की।

आप पर शिकायत है कहकर बनाया दबाव

टीआई मर्सकोले के अनुसार, गुरुवार को उन्हें टू-कॉलर पर दोस्त नाम से सेव एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ फोन पर अश्लील सामग्री देखने की शिकायत मिली है। इसके बाद कॉलर ने कानूनी कार्रवाई और बदनामी की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की।

बातचीत बढ़ी तो कॉल काटकर फरार

करीब दो मिनट चली इस बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने कॉलर से अधिक जानकारी निकालने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने कहा कि वे इस बारे में अपने परिचितों को भी जानकारी देंगे, कॉलर ने तुरंत फोन काट दिया। इससे स्पष्ट हो गया कि मामला साइबर ठगी का प्रयास था।

तुरंत 1930 पर की शिकायत

घटना के तुरंत बाद टीआई मर्सकोले ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद संबंधित मोबाइल नंबर को ब्लॉक करा दिया गया है और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की अपील डरें नहीं, रिपोर्ट करें

बैहर थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को किसी जांच एजेंसी या अधिकारी बताकर फोन पर डराने या पैसे की मांग करने की कोशिश करे, तो घबराएँ नहीं। किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और निजी निजी जानकारी साझा न करें।

तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं

नजदीकी पुलिस थाने या साइबर नोडल थाने को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि साइबर ठग अब लोगों को शर्मिंदगी या कानूनी डर दिखाकर फँसाने की रणनीति अपना रहे हैं, इसलिए जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

TAGGED: Balaghat cyber fraud, police warning cyber scams
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

One Two Cha Cha Chaa Movie Review: हंसी, CONFUSION और मैड एंटरटेनमेंट का मिक्स अनुभव

फिल्म One Two Cha Cha Chaa की कहानी एक रहस्यमयी बैग के इर्द-गिर्द घूमती है।…

27/01/2026

28 करोड़ के छोटे बजट फिल्म ने The Raja Saab और Border 2 को भी पीछे छोड़ा

साउथ सिनेमा में कभी-कभी ऐसी फिल्में भी बन जाती हैं जो कम लागत में बनी…

27/01/2026

अमेरिका देगा भारत को 5400 करोड़? 18 साल से फंसा है ये पैसा, क्या है मामला?

भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC Videsh Ltd (OVL) का वेनेजुएला में तेल…

27/01/2026

YOU MAY ALSO LIKE

छिंदवाड़ा: CM के कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, बस और पिक-अप की सीधी टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल

नागपुर रोड पर सिमरिया के पास भीषण भिड़ंत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों को 4 लाख, घायलों को…

मध्य प्रदेश
27/03/2026

MP में महंगी हुई बिजली… 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, 150 यूनिट के बाद बढ़ेगा बिल

मध्य प्रदेश की जनता को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। रसोई गैस और अन्य चीजों की…

मध्य प्रदेश
27/03/2026

KBC में जीते ₹50 लाख, अब घोटाले में जेल… चर्चित अफसर अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार

श्योपुर की तत्कालीन तहसीलदार पर 2.57 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले का आरोप, सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने…

मध्य प्रदेश
26/03/2026

Indore: 149 रुपये लीटर पेट्रोल का वीडियो वायरल, प्रशासन ने बताई सच्चाई, नहीं मिली अनियमितता

इंदौर (Indore) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल की कीमत सुनकर लोग दंग रह…

मध्य प्रदेश
25/03/2026

Information You Can Trust: Stay instantly connected with breaking stories and live updates. From politics and technology to entertainment and beyond, we provide real-time coverage you can rely on, making us your dependable source for 24/7 news.

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow US: 

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment

© 2026 smwnews.in All Rights Reserved. Managed By SMW Media & Entertainment
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?